Monday, June 1, 2020

मम्मी पापा

मम्मी पापा 

मम्मी पापा , मम्मी पापा करता है पूरा जग ,
पर ऐसे मम्मी पापा हर किसी को मिलते हैं कब | 

नहीं दिया पैसों का लालच , पर हमें दिया सबसे अच्छा धन,
हमेशा दी एक ही सीख , उठ! और आत्मनिर्भर बन | 

कभी न रोका कभी न टोका , स्वतंत्रता दी पूरी हमको ,
पर आज़ादी के पहले , ज़िम्मेदारी पूरी करनी है सबको |


छोटी से बात पर खुश होना हमको सिखाया,
हर मुश्किल में भी होती है उम्मीद , हाँ ये हमको दिखाया | 

हर साहस में , हर गलती में रोका न हमको कभी,
गिरे कभी तो दौड़ कर हमको संभाला है तभी | 

दूर हो पास हो ,  ये तो कोई बात ही नहीं ,
जब मन से आवाज़ लगायी पास खड़ा पाया है वहीँ |



सपना है उनका बस ये , हमेशा  खुश रहे हम, 
हमारी मुस्कान रहे कायम, चाहे हो कैसा भी गम | 

मम्मी पापा , नानी नानु , सबसे अच्छे हो तुम ,
हम सब साथ रहें हमेशा , कभी न लगे कुछ भी गम || 








पद्मजा
१९/मई /२०२०