Sunday, August 30, 2020

Be an Asset


Why to fight for equality and look for people to blame ,
Woman, with your hardwork , be an asset !
You will be rewarded with happiness and fame ...
Why to live life in fear,
React to people far n near,
Woman, with your wit, be an asset !
Those who neglected you will sit and hear...
Why to look helpless
And fear from compromise..
Woman, with your education , be an asset !
Compromise will convert to opportunity and you will rise ..
Your strength is your hard work, your wit , your education ...
Woman , With your kind heart and smile, be an asset !
World can ignore you for a while but cant do it without your love and affection.......
Padmaja...

Monday, August 24, 2020

सुख दुःख

ये जीवन के दो पहलू हैं ,जो आते हैं और जाते हैं | 
दुःख जो हमको रुलाते हैं ,सुख भी तो कम  नहीं आते हैं | | 

एक दिन सुख से मिली हूँ मैं , बोला , क्यों सब बस मुझको पास बुलाते हैं,
दुःख भी तो मेरा सखा है पर , क्यों सब उसके आने पर ढह जाते  हैं || 

सुख बोला यह है सर्वविदित , दुःख बिना मेरा कुछ अस्तित्व नहीं ,
दुःख ही  मेरा परिचायक है, दुःख बिना संसार में सुख भी नहीं || 

दुःख पर हो तुम इतना कुपित नहीं, परीक्षा ले के चला जाएगा ,
मुझे तुम तक पहुँचाने के लिए मार्ग है बनाये और बनाएगा || 

खुद अपमान सह दुःख मुझको बुलाता है , मुझको तुम तक पहुंचाता है,
पर फिर भी उसे श्रेय नहीं स, सब मेरा ही गुणगान करें || 

सुख दुःख को समझो न तुम दो , एक हो दिन तो एक रात हो,
मित्र ही अपना समझो दुःख को भी, तो निश्चय ही होगे तुम कभी दुखी नहीं || 



पद्मजा 
(१९९७)

Saturday, August 1, 2020

बेवजह !

लपक के आयी एक हल्की सी हँसी ,
क्यों, क्या हो गया ऐसा जो यहाँ आ फँसी ?

कुछ भी तो नहीं है  खुश  होने  को  यहाँ ,
जहाँ  होता  है  सब  कुछ  तुम  तो रहती  हो वहां !


तुम क्या मुझे आयी हो सताने ? 
या इतने दिनों से मिली नहीं , ये बताने ??

कहते हैं  किसी  को  मिलती  नहीं  मुकम्मल   दुनिया  यहाँ , 
हंसी  बोली, " मैं तो आ जाती हूँ जो मुझे बुलाता है जहाँ "

सबकी  अपनी ख़ुशी है  सबका  अपना जग ,
सिर्फ तेरी हल्की  सी उम्मीद भी बढ़ा देती है मेरे पग !

इतनी नाउम्मीदी से करो  न मुझसे बैर , 
मैं हूँ तेरी अपनी हंसी, क्यों बना दिया मुझे गैर ?

क्यों  ये  वजह  हमारे मिलने का कारण  हो गई , 
हम तो थे  पक्के दोस्त, कब हमारी पक्की दोस्ती खो गयी !!

चल फिर से अपना रिश्ता निभाते हैं ,
बिना किसी वजह ही आज मुस्कुराते हैं !!!!