Tuesday, October 15, 2019

पता ही न चला !

पता ही न चला


अच्छा बनने की चाह तो न थी ,
बुरे  कब बन गए  पता ही न चला |


ज़िन्दगी में सपने थे तो बहुत ही ,
पूरी करने की चाहत में भी कमी न  थी |
पूरे करके भी सारे सपने ,
कभी  मायूस  क्यों हो गए पता ही न चला ||


मन में थे नहीं शिकवे किसी के लिए ,
बहुत श्रम  करते थे , बस एक अच्छी सी नींद के लिए |
क्या दिन थे वो जब सब एक दूसरे को आगे बढ़ाते थे ,
कब इतने मैं में आ गए , पता ही  न चला ||


अच्छी करें न करें , चित्रकारी करते थे हम ,
गाना आये न आये , गा के खुश रहते थे हम |
भगवान् की इस रंग बिरंगी दुनिया की प्रशंसा करते थे , शुक्रिया देते थे हम ,
कब हर चीज़ में बेरंगी ढूँढ़ने लगे, पता ही न चला ||


अपने ही दोस्त बन जाते थे अकेले में ,
न किसी की शिकायत थी न किसी के ताने |
न कोई दिखावा न कपड़ों की चाहत ,
कब यूज़ एंड थ्रो करने लगे पता ही न चला ||

पद्मजा शुक्ला
१६/१० /२०१९



Sunday, September 22, 2019

Just a thought

सबके अपने अपने किस्से हैं ,
 कुछ तेरे हिस्से कुछ   मेरे हिस्से हैं |

भगवान ने दिया है सबको बराबर दुःख और सुख ,
हर कदम पर समझना है ज़िन्दगी का रुख |