Sunday, May 9, 2021

Mummy Again

माँ , तुम सदैव ऐसे ही प्रबल और सक्षम रहना !!!

देखा है हर दुर्गम परिस्थिति से बिना किसी सहारे के विजयी निकलते तुम्हें , 
अविरल मुस्कान एवं अलौकिक तेज़ सहित किसी के लिए भी अपना सर्वस्व भेंट करते तुम्हे 
हम कितने ही बड़े हो जाएं, कितना ही तुम्हारा अंश पा जाएं ..... 
पर माँ !! तुम सदैव ऐसे ही  स्वाबलम्बी रहना !!

सरलता का स्वयं सागर हो तुम ,
न जाने कहाँ से लाती हो अपने कष्टों से ऊपर उठे के ,इस निर्मम संसार में अर्पण करने की शक्ति तुम ,
न सर झुका , न कभी झुकाया तुमने  .... 
हमें चाहे कितना भी समर्पण आ जाए ,
माँ !! तुम सदैव ऐसे ही जग को अर्पण करती रहना !!!

हम तुम्हारे साथ हैं सदा , ये तो निस्संदेह है ,
स्मृति मात्र से प्रकट हो जाएंगे, मुस्कुराएंगे , कभी भी न परास्त होंगे और स्वावलम्बी भी रहेंगे हम ,
पर माँ , हम थोड़ा स्वार्थी हैं। 
तुम सदा ऐसे ही सर उठा के एक सिंहनी के सामान  चलते रहना , मुस्कुराते रहना , न ठहरना न रुकना , बस हमको हमेशा बढ़ाते रहना !!!

पद्मजा 
०९/मई /२०२१ 



 

Saturday, May 8, 2021

Papa

सत्य है एक मात्र मृत्यु , इसमें किंचित संदेह नहीं ,
फिर भी अश्रु छलक रहे हैं , नेत्र, मन मस्तिष्क में कहीं | 

है हृदय विह्वल , मन अशांत एवं मौन हो गई जिह्वा अभी ,
किन्तु अश्रुपूर्ण नेत्रों से भी दीखती बस सुखी उल्लास भरे बीते हुए जीवन की छवि | 

क्षण भर भी जिस पिता ने न होने दिया मुझे निराश एवं  शोकग्रस्त।,
उनके गमन से कदापि नहीं होना चाहिए इस उत्साह, सत्य, सरलता से भरे जीवन का अस्त | 

अनगिनत गोपनीय सत्कर्मों के पश्चात् भी , न आशा की कृतज्ञता उन्होंने  किसी से कभी भी ,
बस अपने स्नेह, सरलता,संतुष्टि ,उत्साह, ज्ञान और हास्य  से मैं कर सकती  उन्हें पुरस्कृत आज ,अभी !!!!

पद्मजा 
०९ मई २०२१