चले गए हो कहाँ तुम , हर वक़्त मेरा साथ देने वाले
क्या सोच लिया तुमने , की मैं हूँ किसी तुमसे अच्छे के हवाले ?
आसान नहीं था जो जो तुमने सबके लिए करके दिखाया
अंत तक कोई भी परेशानी का न किसी पर पड़ने दिया साया ||
हारे तो नहीं हो तुम, ना, तुम्हारी फितरत ही नहीं
खेल ही छोड़ दिया तुमने कह के, जा अब तू ही सही !!
छीना झपटी से कोसों दूर थी तुम, जो मिल गया अच्छा ,
जिसने भी किया कपट , उसके लिए भी न बुरे शब्द कभी , था तुम्हारा प्यार हमेशा सच्चा !!
लालच आता है , थोड़ा सा और ठहर लेते , थोड़ा सा और साथ दे देते
इस दुनिया में हम , साथ में खुशियों का घर बसा ही लेते |
जल्दी बहुत थी तुमको, सब्र का तो तुम सागर ही थी ,
धैर्य सिखा दिया मुझको भी , कितनी छोटी तुम्हारी इच्छाओं की गागर थी |
भूल नहीं पा रहा है कोई , तुम्हारा चमकता चेहरा और मासूम मुस्कान ,
सबको स्वछन्द करके , चल दिए नए सफर में लौटा के सबको अपना सामान
प्रेरणा हो तुम कितनो की , नहीं गिन पा रही हूँ मैं ,
मुझे अब समझाएगा कौन तो अब तुम्हारे गुणों को, अपने अंदर समां रही हूँ मैं !
दीदी , याद तो बहुत आ रही है , पर तसल्ली है और खुश हूँ , क्यूंकि मुझे पता है
इस दुनिया से दूर , तुम होगी वहां सहज, निडर, स्वतंत्र , मुस्कुराती हुई , वहीँ तुम्हारी सत्ता है !