Friday, December 3, 2021

 दुनिया कहती है जिसे कमी,

उसी को अपनी  ताकत बना, हल्के से  मुस्कुरा रहा हूँ मैं | 

दिल में हौसला , अपने पर ही भरोसा  लिए ,

हर मुकाम पर, देश विदेश और अपने ज़िन्दगी में  परचम फहरा रहा हूँ मैं .... 


Saturday, September 4, 2021

मैं ही कृष्ण !

 भ्रमित चकित फिरती हूँ जग में ,
मिलती है दुविधा हर पग में | 

समझ न आता कौन सहारा ,
हर पग में क्यों सत्य और कर्म   है हारा | 

सोचूं जैसे द्रौपदी को मिले सखा तुम ,
ढूँढू पल पल नित्य पुकारूँ, हे कृष्णा , कहाँ तुम?

कृष्ण को ढूँढा भजन सुनाकर और मंदिरों में कभी ,
स्वयं में जो लीन हुई तो , दिखा स्पष्ट सब वहीँ तभी | 

कृष्ण कदाचित मैं ही हूँ  , जब तक हूँ इस जीवन पथ पर ,
श्याम वर्ण है सरल हृदय  , मुरली है मुस्कान अधर पर | 

स्वयं पर विश्वास ,विवेक  है मेरा मोर मुकुट का ,
पीताम्बर  ही तो है वह वस्त्र जो बना करुणा व  सत्य डोर का | 

निष्काम कर्म करूँ , अधिकार समझ। ....  तो गीता का सार भी अंदर ,
किसको ढूँढूं अब मैं बाहर कृष्ण तो है  मेरा मन मंदिर | 

मुस्कान , विवेक, विश्वास , करुणा , ज्ञान  के अभाव में खोजूंगी बाहर तुमको जीवन भर ,
कृपा करो बस इतनी मुझपर तुम रहना मेरे ही अंदर | 

संसार के इस छल मल  में  हे कृष्ण !! मेरा मन मलिन न करना ,
कृष्ण रहूं "मैं "जब तक जीवित , मृत्यु पर आलिंगन करना !!!

पद्मजा 
०५/०९/२०२१  




Sunday, May 9, 2021

Mummy Again

माँ , तुम सदैव ऐसे ही प्रबल और सक्षम रहना !!!

देखा है हर दुर्गम परिस्थिति से बिना किसी सहारे के विजयी निकलते तुम्हें , 
अविरल मुस्कान एवं अलौकिक तेज़ सहित किसी के लिए भी अपना सर्वस्व भेंट करते तुम्हे 
हम कितने ही बड़े हो जाएं, कितना ही तुम्हारा अंश पा जाएं ..... 
पर माँ !! तुम सदैव ऐसे ही  स्वाबलम्बी रहना !!

सरलता का स्वयं सागर हो तुम ,
न जाने कहाँ से लाती हो अपने कष्टों से ऊपर उठे के ,इस निर्मम संसार में अर्पण करने की शक्ति तुम ,
न सर झुका , न कभी झुकाया तुमने  .... 
हमें चाहे कितना भी समर्पण आ जाए ,
माँ !! तुम सदैव ऐसे ही जग को अर्पण करती रहना !!!

हम तुम्हारे साथ हैं सदा , ये तो निस्संदेह है ,
स्मृति मात्र से प्रकट हो जाएंगे, मुस्कुराएंगे , कभी भी न परास्त होंगे और स्वावलम्बी भी रहेंगे हम ,
पर माँ , हम थोड़ा स्वार्थी हैं। 
तुम सदा ऐसे ही सर उठा के एक सिंहनी के सामान  चलते रहना , मुस्कुराते रहना , न ठहरना न रुकना , बस हमको हमेशा बढ़ाते रहना !!!

पद्मजा 
०९/मई /२०२१ 



 

Saturday, May 8, 2021

Papa

सत्य है एक मात्र मृत्यु , इसमें किंचित संदेह नहीं ,
फिर भी अश्रु छलक रहे हैं , नेत्र, मन मस्तिष्क में कहीं | 

है हृदय विह्वल , मन अशांत एवं मौन हो गई जिह्वा अभी ,
किन्तु अश्रुपूर्ण नेत्रों से भी दीखती बस सुखी उल्लास भरे बीते हुए जीवन की छवि | 

क्षण भर भी जिस पिता ने न होने दिया मुझे निराश एवं  शोकग्रस्त।,
उनके गमन से कदापि नहीं होना चाहिए इस उत्साह, सत्य, सरलता से भरे जीवन का अस्त | 

अनगिनत गोपनीय सत्कर्मों के पश्चात् भी , न आशा की कृतज्ञता उन्होंने  किसी से कभी भी ,
बस अपने स्नेह, सरलता,संतुष्टि ,उत्साह, ज्ञान और हास्य  से मैं कर सकती  उन्हें पुरस्कृत आज ,अभी !!!!

पद्मजा 
०९ मई २०२१