Monday, August 15, 2022

 इतना विवेक नहीं है शायद, मुझमे, ओ साथी ,

तरक्की और पैसे की बातें मुझे  अभी भी समझ नहीं आती | 

संघर्षों से हम भी निकले हैं , देखें हैं अजब नज़ारे ,

पर हमेशा हौसला ही दिया इस देश ने , कभी , नहीं कभी नहीं , हम हिम्मत हारे || 

मातृ पितृ सम ,असीम कृपा की इस मिट्टी ने हमपर  , हमें काबिल, साहसी ,उदार  बनाया , हर  लिए हमारे सारे ग़म ,

कैसे छोड़ दे भाई चंद सिक्कों के लिए  बताओ इसे !!!! मन से , वचन से, कर्म से। हर तरह से....  क़र्ज़ तो चुकाएंगे ही  हम || 

बातें न हो पाई, न हो पाएंगी हमसे कभी शायद , पर बोलना तो चाहते हैं  , तो मेरी कलम ने खोल दिया दिल सारा,

कुछ भी समझा , कह ले , लोग हमें ,की मिला ही क्या है। .....  हम फिर भी कहेंगे हर श्वास के साथ पंक्ति  ,

सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा, हम बुलबुले हैं इसकी , ये गुलसितां हमारा  !!!!!


पद्मजा शुक्ल 

१५ अगस्त २०२२