पता ही न चला
अच्छा बनने की चाह तो न थी ,
बुरे कब बन गए पता ही न चला |
ज़िन्दगी में सपने थे तो बहुत ही ,
पूरी करने की चाहत में भी कमी न थी |
पूरे करके भी सारे सपने ,
कभी मायूस क्यों हो गए पता ही न चला ||
मन में थे नहीं शिकवे किसी के लिए ,
बहुत श्रम करते थे , बस एक अच्छी सी नींद के लिए |
क्या दिन थे वो जब सब एक दूसरे को आगे बढ़ाते थे ,
कब इतने मैं में आ गए , पता ही न चला ||
अच्छी करें न करें , चित्रकारी करते थे हम ,
गाना आये न आये , गा के खुश रहते थे हम |
भगवान् की इस रंग बिरंगी दुनिया की प्रशंसा करते थे , शुक्रिया देते थे हम ,
कब हर चीज़ में बेरंगी ढूँढ़ने लगे, पता ही न चला ||
अपने ही दोस्त बन जाते थे अकेले में ,
न किसी की शिकायत थी न किसी के ताने |
न कोई दिखावा न कपड़ों की चाहत ,
कब यूज़ एंड थ्रो करने लगे पता ही न चला ||
पद्मजा शुक्ला
१६/१० /२०१९
No comments:
Post a Comment