कुछ लिखने की वजह ही न मिली तो , मुस्कराहट को पन्ने पर उतार लिया,
आज ज़माने बाद बिना किसी शिकवे और बिना किसी ग़म के , अपनी कलम से इस कविता को आगाज़ दिया |||||
अचानक ये एहसास हुआ , कुछ तो रिश्ता है मेरा इस कलम से ,
अक्सर ग़म और बेबसी में ही उठाया , पर गज़ब साथ दिया इसने कसम से ||||||
जी किया बिना किसी उलझन , बिना किसी मतलब, इसे आज उठाया जाये,
जिस जिस ने हमारे गर्दिशों में साथ दिया , उनके साथ एक पल सुकूँ से बिताया जाये ||||||
ज़माने से बेपरवाह न थी, न हूँ मैं, मुझे है यकीं ,
पर ज़माने की बेकार उलझनों में , अपने हमदर्दों की कभी परवाह ही नहीं की |
आज सुकूँ के पलों में ,वक़्त ने मुझे ये एहसास दिलाया है ,
सोच रहीं हूँ .. नम आँखों को किसने फिर से रौशन किया था , होठों पर हसीं को किसने वापस किया था.....
हाँ , जिनके बारे में मैंने कभी सोचा ही नहीं , उन्होंने न जाने कितनी बार ,अजब करिश्मा दिखाया है ||||||
चलो देर से ही सही पर.. कुछ तो ज़िन्दगी में अच्छा बदलाव लाया जाये ,
सिर्फ अपने लिए ही नहीं, अपनी कलम और उन बेवजह साथ देने वाले अपनों के लिए मुस्कुराया जाये |||| :)
पद्मजा शुक्ल
२३-०१ -२०२२
No comments:
Post a Comment