आज सब कुछ टूटा टूटा दिख रहा है,
इस समय सब छूटा छूटा लग रहा है |
यकीन कर ये सिर्फ तेरा एक भ्रम है ,
तेरे में अभी भी वही दम है |
न शह की है न मात की है , बात सिर्फ हालात की है ||
आज अकेला लग रहा हो तो ज़रा भी ना घबराना ,
अपनी ताक़त और अच्छाइयों को फिर से एक बार आज़माना |
अपने परिश्रम से पायी ऊंचाइयों को कम क्यों करना ,
जो चल न सके तेरे साथ , उनके छूटने का गम क्यों करना |
ये साज़िशें तो कायनात की हैं , बात सिर्फ हालात की है ||
वक़्त पर रख भरोसा , उस पर नहीं है किसी का हक़ ,
कुछ ही पल में ये बादल छट जाएगा , थोड़ी तसल्ली तो रख |
हो कैसे भी हालात , अपनी सोच को बस इतना सा मोड़ना ,
छूट जाएं भले ही सब, बस तू उम्मीद और मुस्कान का दामन न छोड़ना |
अकेले की न साथ की है, बात सिर्फ हालात की है ||
पद्मजा शुक्ल
१७ /०९/२०२२
No comments:
Post a Comment