Saturday, August 1, 2020

बेवजह !

लपक के आयी एक हल्की सी हँसी ,
क्यों, क्या हो गया ऐसा जो यहाँ आ फँसी ?

कुछ भी तो नहीं है  खुश  होने  को  यहाँ ,
जहाँ  होता  है  सब  कुछ  तुम  तो रहती  हो वहां !


तुम क्या मुझे आयी हो सताने ? 
या इतने दिनों से मिली नहीं , ये बताने ??

कहते हैं  किसी  को  मिलती  नहीं  मुकम्मल   दुनिया  यहाँ , 
हंसी  बोली, " मैं तो आ जाती हूँ जो मुझे बुलाता है जहाँ "

सबकी  अपनी ख़ुशी है  सबका  अपना जग ,
सिर्फ तेरी हल्की  सी उम्मीद भी बढ़ा देती है मेरे पग !

इतनी नाउम्मीदी से करो  न मुझसे बैर , 
मैं हूँ तेरी अपनी हंसी, क्यों बना दिया मुझे गैर ?

क्यों  ये  वजह  हमारे मिलने का कारण  हो गई , 
हम तो थे  पक्के दोस्त, कब हमारी पक्की दोस्ती खो गयी !!

चल फिर से अपना रिश्ता निभाते हैं ,
बिना किसी वजह ही आज मुस्कुराते हैं !!!!


No comments: