ये जीवन के दो पहलू हैं ,जो आते हैं और जाते हैं |
दुःख जो हमको रुलाते हैं ,सुख भी तो कम नहीं आते हैं | |
एक दिन सुख से मिली हूँ मैं , बोला , क्यों सब बस मुझको पास बुलाते हैं,
दुःख भी तो मेरा सखा है पर , क्यों सब उसके आने पर ढह जाते हैं ||
सुख बोला यह है सर्वविदित , दुःख बिना मेरा कुछ अस्तित्व नहीं ,
दुःख ही मेरा परिचायक है, दुःख बिना संसार में सुख भी नहीं ||
दुःख पर हो तुम इतना कुपित नहीं, परीक्षा ले के चला जाएगा ,
मुझे तुम तक पहुँचाने के लिए मार्ग है बनाये और बनाएगा ||
खुद अपमान सह दुःख मुझको बुलाता है , मुझको तुम तक पहुंचाता है,
पर फिर भी उसे श्रेय नहीं स, सब मेरा ही गुणगान करें ||
सुख दुःख को समझो न तुम दो , एक हो दिन तो एक रात हो,
मित्र ही अपना समझो दुःख को भी, तो निश्चय ही होगे तुम कभी दुखी नहीं ||
पद्मजा
(१९९७)
No comments:
Post a Comment