माँ , तुम सदैव ऐसे ही प्रबल और सक्षम रहना !!!
देखा है हर दुर्गम परिस्थिति से बिना किसी सहारे के विजयी निकलते तुम्हें ,
अविरल मुस्कान एवं अलौकिक तेज़ सहित किसी के लिए भी अपना सर्वस्व भेंट करते तुम्हे
हम कितने ही बड़े हो जाएं, कितना ही तुम्हारा अंश पा जाएं .....
पर माँ !! तुम सदैव ऐसे ही स्वाबलम्बी रहना !!
अविरल मुस्कान एवं अलौकिक तेज़ सहित किसी के लिए भी अपना सर्वस्व भेंट करते तुम्हे
हम कितने ही बड़े हो जाएं, कितना ही तुम्हारा अंश पा जाएं .....
पर माँ !! तुम सदैव ऐसे ही स्वाबलम्बी रहना !!
सरलता का स्वयं सागर हो तुम ,
न जाने कहाँ से लाती हो अपने कष्टों से ऊपर उठे के ,इस निर्मम संसार में अर्पण करने की शक्ति तुम ,
न सर झुका , न कभी झुकाया तुमने ....
हमें चाहे कितना भी समर्पण आ जाए ,
माँ !! तुम सदैव ऐसे ही जग को अर्पण करती रहना !!!
हम तुम्हारे साथ हैं सदा , ये तो निस्संदेह है ,
स्मृति मात्र से प्रकट हो जाएंगे, मुस्कुराएंगे , कभी भी न परास्त होंगे और स्वावलम्बी भी रहेंगे हम ,
स्मृति मात्र से प्रकट हो जाएंगे, मुस्कुराएंगे , कभी भी न परास्त होंगे और स्वावलम्बी भी रहेंगे हम ,
पर माँ , हम थोड़ा स्वार्थी हैं।
तुम सदा ऐसे ही सर उठा के एक सिंहनी के सामान चलते रहना , मुस्कुराते रहना , न ठहरना न रुकना , बस हमको हमेशा बढ़ाते रहना !!!
पद्मजा
०९/मई /२०२१
No comments:
Post a Comment