Saturday, May 8, 2021

Papa

सत्य है एक मात्र मृत्यु , इसमें किंचित संदेह नहीं ,
फिर भी अश्रु छलक रहे हैं , नेत्र, मन मस्तिष्क में कहीं | 

है हृदय विह्वल , मन अशांत एवं मौन हो गई जिह्वा अभी ,
किन्तु अश्रुपूर्ण नेत्रों से भी दीखती बस सुखी उल्लास भरे बीते हुए जीवन की छवि | 

क्षण भर भी जिस पिता ने न होने दिया मुझे निराश एवं  शोकग्रस्त।,
उनके गमन से कदापि नहीं होना चाहिए इस उत्साह, सत्य, सरलता से भरे जीवन का अस्त | 

अनगिनत गोपनीय सत्कर्मों के पश्चात् भी , न आशा की कृतज्ञता उन्होंने  किसी से कभी भी ,
बस अपने स्नेह, सरलता,संतुष्टि ,उत्साह, ज्ञान और हास्य  से मैं कर सकती  उन्हें पुरस्कृत आज ,अभी !!!!

पद्मजा 
०९ मई २०२१ 

No comments: