कई जीत बाकी हैं , कई हार बाकी हैं ,
अभी तो ज़िन्दगी का सार बाकी है |
यहाँ से चले हैं नई मंज़िल के लिए ,
यह तो सिर्फ एक पन्ना था , अभी तो पूरी किताब बाकी है |
सपने तो थे और हैं अभी भी बहुत ढेर सारे ,
ज़िम्मेदारियाँ निभाते ही आये हैं , अभी तो अपने सारे सपनों का पूरा करना भी बाकी है |
कैसे हार ले हिम्मत हम, ये तो हमारा विकल्प ही नहीं है ,
अभी तो अपने साथ साथ दूसरों की मुस्कुराहट को और भी सुन्दर और चिरस्थायी बनाना बाकी है |
जब तक कुछ बाकी है तब तक वो उम्मीद है , जब तक उम्मीद हो तब तक सपने रखना ,
हे ईश्वर , शुक्रिया तेरा जो तूने बिन मांगे सब दिया है , गुज़ारिश अब ये है कि , हमेशा ज़िन्दगी में मेरे , कुछ बाकी रखना !!!!!!
पद्मजा शुक्ल
२४/०२/२०२३