कुछ झिलमिल हैं आँखें पर , अधरों पर टिकी स्थिर मुस्कान है ||
Sunday, October 1, 2023
आह! की परिभाषा क्या है
कुछ झिलमिल हैं आँखें पर , अधरों पर टिकी स्थिर मुस्कान है ||
Thursday, February 23, 2023
कुछ बाकी है
कई जीत बाकी हैं , कई हार बाकी हैं ,
अभी तो ज़िन्दगी का सार बाकी है |
यहाँ से चले हैं नई मंज़िल के लिए ,
यह तो सिर्फ एक पन्ना था , अभी तो पूरी किताब बाकी है |
सपने तो थे और हैं अभी भी बहुत ढेर सारे ,
ज़िम्मेदारियाँ निभाते ही आये हैं , अभी तो अपने सारे सपनों का पूरा करना भी बाकी है |
कैसे हार ले हिम्मत हम, ये तो हमारा विकल्प ही नहीं है ,
अभी तो अपने साथ साथ दूसरों की मुस्कुराहट को और भी सुन्दर और चिरस्थायी बनाना बाकी है |
जब तक कुछ बाकी है तब तक वो उम्मीद है , जब तक उम्मीद हो तब तक सपने रखना ,
हे ईश्वर , शुक्रिया तेरा जो तूने बिन मांगे सब दिया है , गुज़ारिश अब ये है कि , हमेशा ज़िन्दगी में मेरे , कुछ बाकी रखना !!!!!!
पद्मजा शुक्ल
२४/०२/२०२३
Saturday, September 17, 2022
बात सिर्फ हालात की है !
Monday, August 15, 2022
इतना विवेक नहीं है शायद, मुझमे, ओ साथी ,
तरक्की और पैसे की बातें मुझे अभी भी समझ नहीं आती |
संघर्षों से हम भी निकले हैं , देखें हैं अजब नज़ारे ,
पर हमेशा हौसला ही दिया इस देश ने , कभी , नहीं कभी नहीं , हम हिम्मत हारे ||
मातृ पितृ सम ,असीम कृपा की इस मिट्टी ने हमपर , हमें काबिल, साहसी ,उदार बनाया , हर लिए हमारे सारे ग़म ,
कैसे छोड़ दे भाई चंद सिक्कों के लिए बताओ इसे !!!! मन से , वचन से, कर्म से। हर तरह से.... क़र्ज़ तो चुकाएंगे ही हम ||
बातें न हो पाई, न हो पाएंगी हमसे कभी शायद , पर बोलना तो चाहते हैं , तो मेरी कलम ने खोल दिया दिल सारा,
कुछ भी समझा , कह ले , लोग हमें ,की मिला ही क्या है। ..... हम फिर भी कहेंगे हर श्वास के साथ पंक्ति ,
सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा, हम बुलबुले हैं इसकी , ये गुलसितां हमारा !!!!!
पद्मजा शुक्ल
१५ अगस्त २०२२
Wednesday, March 23, 2022
ख़ुशी
न अच्छे परिवार से, न ही सच्चे प्यार से
धन दौलत से , न अच्छे कारोबार से ये दिल मुस्कुराता है। ...
सच तो कुछ ऐसा लगता है अब, की भाई खुश वही है
जो खुश रहना चाहता है :)
नमन है उस हर एक मासूम और सच्चे हँसते चेहरे को आज !!
क्यूंकि कई मुश्किलों से जूझ कर जीतने के बाद के बाद , काफी थकने के बाद भी,
वो खिलखिलाना जानता है .....
पद्मजा शुक्ल
२३ /०३/२०२२
Sunday, January 23, 2022
मेरी कलम
कुछ लिखने की वजह ही न मिली तो , मुस्कराहट को पन्ने पर उतार लिया,
आज ज़माने बाद बिना किसी शिकवे और बिना किसी ग़म के , अपनी कलम से इस कविता को आगाज़ दिया |||||
अचानक ये एहसास हुआ , कुछ तो रिश्ता है मेरा इस कलम से ,
अक्सर ग़म और बेबसी में ही उठाया , पर गज़ब साथ दिया इसने कसम से ||||||
जी किया बिना किसी उलझन , बिना किसी मतलब, इसे आज उठाया जाये,
जिस जिस ने हमारे गर्दिशों में साथ दिया , उनके साथ एक पल सुकूँ से बिताया जाये ||||||
ज़माने से बेपरवाह न थी, न हूँ मैं, मुझे है यकीं ,
पर ज़माने की बेकार उलझनों में , अपने हमदर्दों की कभी परवाह ही नहीं की |
आज सुकूँ के पलों में ,वक़्त ने मुझे ये एहसास दिलाया है ,
सोच रहीं हूँ .. नम आँखों को किसने फिर से रौशन किया था , होठों पर हसीं को किसने वापस किया था.....
हाँ , जिनके बारे में मैंने कभी सोचा ही नहीं , उन्होंने न जाने कितनी बार ,अजब करिश्मा दिखाया है ||||||
चलो देर से ही सही पर.. कुछ तो ज़िन्दगी में अच्छा बदलाव लाया जाये ,
सिर्फ अपने लिए ही नहीं, अपनी कलम और उन बेवजह साथ देने वाले अपनों के लिए मुस्कुराया जाये |||| :)
पद्मजा शुक्ल
२३-०१ -२०२२