Saturday, February 24, 2024

साथ नहीं साथ का एहसास ज़रूरी होता है

कलम उठायी तो ख्याल उनका आया ,
जो कृत्रिम  मुस्कान लिए, भीड़ में भी सोचते हैं  "मैंने कोई अपना न पाया" । ... 

नहीं होती है पूरी दुनिया मतलबी ,मिलते हैं सफर में कई हमराह। .... 
मन से दुनियादारी की धूल हटा  कर तो देख ,नज़र आएंगे  वो जिनके लिए थे तुम उनकी दुनिया , और उनकी चाह  ,
झूठे लफ़्ज़ों  की भीड़ में , न जाने किसके आगे जाने की होड़ में ,
ज़रा आराम से सोचो , छूट तो नहीं गए वो ???? कहीं ज़िन्दगी के मोड़ में !!!! 

मत कर अपने को उस झूठी दुनिया के जैसा ,
तू भूल चुका है , सुकून से मुस्कुराना था कैसा। .. 
दिखावे का पर्दा आँखों से हटा कर तो देख ,
खुदगर्ज़  रिश्ते नातों को ,  झूठी दोस्ती  को ठिकाने लगा कर तो देख।,
एक बार तनहा हो कर तो देख। 
यकीं कर , पायेगा तू , कभी कभी  अकेलापन भी ऐसा सुकून देता है,
सच है , साथ नहीं साथ का एहसास ज़रूरी होता है !!!! 

तेरे आस पास निभाते है लोग वाकई में दुनिया दारी ,
पर बिन मतलब कभी तो किसी ने निभाया होगा तेरा साथ और  पूरी की होगी तेरी ज़िम्मेदारी ,
खो जाते हैं, छूट जाते हैं  अक्सर  वो दोस्त , वो परिवार 
जिनको होना था साथ में, वो करते हैं तेरा इंतज़ार। .... 
अगर पाना न हो वापस  मुमकिन , तो यादों में ही समां लो , पहला मक़ाम दो  ,
थाम लो जाकर वापस उन्हें , ऐसे लोगों का प्यार ही नहीं ,प्यार का ख्याल ज़रूरी होता है। .. 
क्यूंकि ,साथ नहीं साथ का एहसास ज़रूरी होता है !!!! 

पद्मजा शुक्ल 
२५/०२/२०२४ 










Sunday, October 1, 2023

आह! की परिभाषा क्या है

ह्रदय कुछ कम है व्याकुल अब , शब्दों ने ले लिया विश्राम है |    ,
कुछ झिलमिल हैं आँखें पर , अधरों पर टिकी  स्थिर मुस्कान है || 
नहीं पता इस जीवन से अब आशा क्या है ,
आह ! की परिभाषा क्या है !!!

एक झोंके से हो जाते हैं निष्क्रिय कई , कुछ झेल जाते हैं  कई कई तूफान | 
कभी अश्रुओं  को मिल जाती है सीमा ,कभी कपटी आंसू को मिल जाते हैं सहारे साथी तमाम || 
ये इस संसार का तमाशा क्या है 
आह ! की परिभाषा क्या है  !!!!

कोई न समझे तेरा सच और दुःख तो ...... 

तू मत रुकना , ना घबराना, चल तू अपनी आस लिए | 
अपनी आंसू की सीमा तय करके ,होठों पर स्थिर मुस्कान लिए || 
अपनी आह को अपनी शक्ति बना , स्थिर चेतन कर्मशील तन मन | 
रख हिम्मत और विश्वास सदा , कृष्ण को अर्पित कर अपना जीवन  || 
तू यहाँ न आसानी से पहुंचा है , अब तेरी ख़ुशी की बारी है | 
कब मत आंक अपना संघर्ष , तू सफलता का अधिकारी है || 

जीवन में होगी कभी निराशा नहीं ,
तेरा सफर  ही सिद्ध करेगा  एक दिन की  .... 
आह की कोई परिभाषा नहीं !!!!!! 

पद्मजा शुक्ल 
१ अक्टूबर २०२३ 


 

Thursday, February 23, 2023

कुछ बाकी है

 कई जीत बाकी हैं , कई हार बाकी हैं ,

अभी तो ज़िन्दगी का सार बाकी है | 

यहाँ से चले हैं नई मंज़िल के लिए ,

यह तो सिर्फ  एक पन्ना था , अभी तो पूरी किताब  बाकी है | 

सपने तो थे और हैं अभी भी  बहुत ढेर सारे ,

ज़िम्मेदारियाँ निभाते ही आये हैं  , अभी तो अपने सारे सपनों का पूरा करना भी बाकी है | 

कैसे हार ले हिम्मत हम, ये तो हमारा विकल्प ही नहीं है ,

अभी तो अपने साथ साथ दूसरों की मुस्कुराहट को और भी सुन्दर और  चिरस्थायी बनाना बाकी है | 

जब तक कुछ बाकी है तब तक वो उम्मीद है , जब तक उम्मीद हो तब तक सपने रखना ,

हे ईश्वर , शुक्रिया तेरा जो तूने बिन मांगे सब दिया है , गुज़ारिश अब ये है कि , हमेशा  ज़िन्दगी में मेरे , कुछ बाकी रखना !!!!!!

 पद्मजा शुक्ल 

२४/०२/२०२३ 

Saturday, September 17, 2022

बात सिर्फ हालात की है !

आज सब कुछ टूटा टूटा दिख रहा है, 
इस समय सब छूटा छूटा लग रहा है | 
यकीन कर ये सिर्फ तेरा एक भ्रम है ,
तेरे में अभी भी वही दम है | 
न शह की है न मात की है , बात सिर्फ हालात की है || 

आज अकेला लग रहा हो तो ज़रा भी ना घबराना ,
अपनी ताक़त और अच्छाइयों को फिर से एक बार आज़माना | 
अपने परिश्रम से पायी ऊंचाइयों को कम क्यों करना ,
जो चल न सके तेरे साथ , उनके छूटने का गम क्यों करना | 
ये साज़िशें तो कायनात की हैं , बात सिर्फ हालात की है || 

वक़्त पर रख भरोसा , उस पर नहीं  है किसी का हक़ ,
कुछ ही पल में ये बादल छट जाएगा , थोड़ी तसल्ली तो रख | 
हो कैसे भी हालात , अपनी सोच को बस इतना सा  मोड़ना ,
छूट जाएं भले ही सब, बस तू  उम्मीद और मुस्कान का दामन न छोड़ना |
अकेले की न साथ की है, बात सिर्फ हालात की है || 

पद्मजा शुक्ल 
१७ /०९/२०२२ 

Monday, August 15, 2022

 इतना विवेक नहीं है शायद, मुझमे, ओ साथी ,

तरक्की और पैसे की बातें मुझे  अभी भी समझ नहीं आती | 

संघर्षों से हम भी निकले हैं , देखें हैं अजब नज़ारे ,

पर हमेशा हौसला ही दिया इस देश ने , कभी , नहीं कभी नहीं , हम हिम्मत हारे || 

मातृ पितृ सम ,असीम कृपा की इस मिट्टी ने हमपर  , हमें काबिल, साहसी ,उदार  बनाया , हर  लिए हमारे सारे ग़म ,

कैसे छोड़ दे भाई चंद सिक्कों के लिए  बताओ इसे !!!! मन से , वचन से, कर्म से। हर तरह से....  क़र्ज़ तो चुकाएंगे ही  हम || 

बातें न हो पाई, न हो पाएंगी हमसे कभी शायद , पर बोलना तो चाहते हैं  , तो मेरी कलम ने खोल दिया दिल सारा,

कुछ भी समझा , कह ले , लोग हमें ,की मिला ही क्या है। .....  हम फिर भी कहेंगे हर श्वास के साथ पंक्ति  ,

सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा, हम बुलबुले हैं इसकी , ये गुलसितां हमारा  !!!!!


पद्मजा शुक्ल 

१५ अगस्त २०२२ 

Wednesday, March 23, 2022

ख़ुशी

न  अच्छे परिवार से, न ही सच्चे प्यार से 

धन दौलत से , न अच्छे कारोबार से ये दिल मुस्कुराता है। ...

सच तो कुछ ऐसा लगता है अब, की भाई खुश वही है 

जो खुश रहना चाहता है  :) 

नमन है उस  हर एक मासूम और सच्चे  हँसते चेहरे को आज !!

क्यूंकि कई मुश्किलों से जूझ कर जीतने के बाद के बाद , काफी थकने के बाद भी,

वो खिलखिलाना जानता है ..... 


पद्मजा शुक्ल 

२३ /०३/२०२२ 





Sunday, January 23, 2022

मेरी कलम

 कुछ लिखने की वजह ही न मिली तो , मुस्कराहट को पन्ने पर उतार लिया,

आज ज़माने बाद  बिना किसी शिकवे और बिना किसी ग़म के , अपनी कलम से इस कविता को आगाज़ दिया ||||| 

अचानक ये एहसास हुआ , कुछ तो रिश्ता है मेरा इस कलम से ,

अक्सर  ग़म और बेबसी में ही उठाया , पर गज़ब  साथ दिया इसने कसम से |||||| 

जी किया बिना किसी उलझन , बिना किसी  मतलब, इसे आज उठाया जाये,

जिस जिस ने हमारे गर्दिशों  में साथ दिया , उनके साथ एक पल सुकूँ से बिताया जाये |||||| 

ज़माने से बेपरवाह न थी, न हूँ मैं, मुझे है यकीं ,

पर ज़माने की बेकार उलझनों  में , अपने हमदर्दों की कभी परवाह ही नहीं की | 

आज  सुकूँ के पलों में ,वक़्त ने  मुझे ये एहसास दिलाया है , 

सोच रहीं  हूँ  .. नम आँखों को किसने फिर से रौशन किया था , होठों पर हसीं को किसने वापस किया था..... 

हाँ , जिनके बारे में मैंने कभी सोचा  ही नहीं , उन्होंने न जाने कितनी बार ,अजब  करिश्मा दिखाया है |||||| 

चलो देर से ही सही पर..  कुछ तो ज़िन्दगी में अच्छा बदलाव लाया जाये ,

सिर्फ अपने लिए ही  नहीं, अपनी कलम और उन बेवजह साथ देने वाले अपनों के लिए मुस्कुराया जाये |||| :)

पद्मजा शुक्ल 

२३-०१ -२०२२